Varanasi School Closed News In Hindi, Varanasi School News: साल की विदाई के साथ ठंड अपने शबाब पर है। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से काम अस्त व्यस्त हुआ है। वहीं ठंड के चलते कई राज्यों में दिल दहला देने वाली हादसे की खबरें भी सामने (Varanasi School Closed) आ रही हैं। यूपी के लखनऊ समेत देशभर के कई जिलों में शीतलहर के चलते ठंड और भी बढ़ (Varanasi School Time) गई है। मौसम विभाग की मानें तो अभी शीतलहर और भीषण ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में यूपी के वाराणसी Varanasi में भी जिला प्रशासन ने अगले दो दिन के लिए स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है। बता दें जिला प्रशासन के आदेश के बाद ठंड के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल अगले दो दिनों यानी 30 और 31 दिसंबर को बंद रहेंगे।
वाराणसी
Varanasi School Closed: भीषण ठंड के चलते वाराणसी में अगले दो दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, DM का आदेश
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Dec 29, 2022, 11:32 PM IST
