Varanasi: स्पा में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 हिरासत में

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। यह अवैध गतिविधि प्रीतम कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में चल रही थी, जिसमें सोशल मीडिया का उपयोग भी किया जा रहा था।

Varanasi News: वाराणसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शूक्रवार को कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी के सामने स्थित प्रीतम कॉम्प्लेक्स में चल रहा था।

varanasi sex racket busted

छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस को इस गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी एक मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर वाराणसी कैंट थाने की पुलिस ने पुलिस ने एडीसीपी नीतू कादयान के नेतृत्व में छापेमारी की और देह व्यापार में संलिप्त तीन युवतियों, एक ग्राहक और स्पा संचालक को रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में कुल मिलाकर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

End of Feed