वाराणसी

Varanasi News: वाराणसी में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरा, हादसे में कोई हताहत नहीं

वाराणसी के साकेत नगर में एक तीन मंजिला मकान गिर गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जब मकान गिरा तो मजदूर वहां मौजूद नहीं थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

वाराणसी के लंका इलाके के साकेत नगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। साकेत नगर में एक तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ये मकान कॉलोनी के बीचो-बीच बना हुआ था, जो भरभराकर गिर गया।

शटरिंग का पिलर टूटा

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था, जब अचानक शटरिंग का पिलर टूटा और मलबा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिल्डिंग के अंदर कोई नहीं था। इसलिए, कोई हताहत नहीं हुआ। उस वक्त मजदूर खाना खाने चले गए थे।

मकान का चल रहा था काम

बता दें कि साकेत नगर न्यू मार्केट में घनश्याम सेठ के तीन मंजिला मकान में काम चल रहा था, जहां पर पांच मजदूर काम में जुटे हुए थे। इस दौरान, शटरिंग लगाई गई थी, जिसका पिलर टूटकर गिर गया और मकान गिर गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article