वाराणसी

SpiceJet फ्लाइट SG-201 को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत, वापस लौटा मुंबई, ये है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 11:29 PM IST

मुंबई से वाराणसी पहुंचे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी-201 को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। विमान मुंबई वापस लौटा। स्पाइसजेट का यह विमान करीब आधे घंटे तक वाराणसी हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा।

Image

स्पाइसजेट फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत

Photo : BCCL

मुंबई से वाराणसी पहुंचे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी-201 को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। विमान मुंबई वापस लौटा। स्पाइसजेट का यह विमान करीब आधे घंटे तक वाराणसी हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा। रात 10:15 बजे विमान को वापस मुंबई भेजा गया।

अधिकारियों का कहना है कि मौसम खराब होने के चलते उतरने की इजाजत नहीं मिली। विमान से मुंबई जाने वाले यात्रियों के अंदर आक्रोश देखा जा रहा है। आने वाले यात्रियों के परिजन भी एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। अब मध्यरात्रि के बाद विमान के वाराणसी आने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!