वाराणसी

Varanasi: अगले महीने से खुल जाएगा सिगरा स्टेडियम, कई खेलों का हो सकेगा आयोजन

वाराणसी में स्थित सिगरा स्टेडियम का पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उम्मीद है कि अगले महीने से यहां खेल का अयोजन हो सकेगा। यहां कई प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया जा सकता है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Sigra Stadium Varanasi: वाराणसी के सिगरा में स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुलाई से खेल शुरू हो जाएगा। पिछले दो साल से इसका पुनर्विकास कार्य चल रहा था, जिस वजह से यहां खेल नहीं हो पा रहा था। अब इसका काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। स्टेडियम के संचालन व रखरखाव के लिए एजेंसी तय करने को लेकर टेंडर जारी हो चुका है। उम्मीद है कि इस जून के अंत तक इसका काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद जुलाई से यहां खेल शुरू हो जाएगा।

तीन चरणों में हो रहा काम

बता दें कि इस स्टेडियम का पुनर्विकास कार्य वाराणसी स्मार्ट सिटी को सौंपा गया था। वाराणसी स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकंभरी के अनुसार दो साल पहले जुलाई में सिगरा स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया गया था। इसका काम तीन चरणों में हो रहा है। इसके तहत मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार किया गया है, जिसमें 51 इनडोर गेम हो सकते हैं। इसमें बास्केटबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, टेलब टेनिस, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, वालीबाल जैसे खेल होंगे और इसमें ओलिंपिक साइज का स्विमिंग पुल भी है।

कई तरह के खेलों का आयोजन

वहीं, दूसरे चरण में मल्टी स्टोरी हॉस्टल, शूटिंग रेंज, बाक्सिंग, जूडो जैसे खेल के लिए इंडोर हॉल बनाया गया है। साथ ही दूसरे चरण में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बना है। यहां खेलों के प्रशिक्षण की अंतरराष्ट्रीय सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाली भारतीय टीमों का कैंप लगाया जा सकता है।

खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था

तीसरे चरण में हॉस्टल बनाए गए है, जहां खिलाड़ियों की रुखने की व्यवस्था होगी। इसी चरण में ही क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस ग्राउंड भी बन रहा है। बता दें कि स्टेडियम को कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि दिव्यांग खिलाड़ी भी यहां खेल का आनंद उठा सकते हैं। इससे पहले इसका रख रखाव का काम खेल विभाग के जिम्मे था, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी एजेंसी को दिया जाना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'