Varanasi Ropeway Connectivity: शहर में प्रस्तावित रोप-वे से कैंट रेलवे और रोडवेज स्टेशन से जुड़ेगा। कैंट में रोप-वे के तीन एंट्री गेट होंगे। यह गेट रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन और सड़क की ओर होंगे। अंडरपास भी बनाया जाएगा, जिससे लोगों की राह और सुगम हो जाए। रेलवे स्टेशन और रोडवेज से निकलते ही यात्री रोप-वे के माध्यम से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की टीम दिल्ली के कनॉट प्लेस की तरह रोडवेज से कैंट रेलवे स्टेशन तक अंडरग्राउंड कॉरिडोर बनाने की योजना में है।
अंडरपास बनाकर दोनों स्टेशनों को जोड़ा जाना है। चौका घाट लहरतारा फ्लाईओवर के दो पिलर के नीचे से अंडरपास बनाने के लिए सर्वे चल रहा है। अंडरपास की उपलब्धता की रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लिया जाएगा। इससे यात्रियों का आवागमन सुगम होगा।
