Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां काशी जोन के परेड कोठी इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी अवैध सैक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिलने पर की गई। इस मामले पर काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसावल ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां अवैध सेक्स रैकेट और अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं, इसलिए छापेमारी की गई है। अधिकारी ने बताया कि जहां 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बिना अभिभावक के शामिल करने या नशाखोरी की जानकारी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई बिना पहचान पत्र के होटल में घुसता हुआ पाया गया तो उस व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिसकी भी सांठगांठ है उसकी भी जांच की जा रही है।

वाराणसी के काशी जोन में पुलिस की छापेमारी
