वाराणसी

PM मोदी के जन्मदिन के जश्न में डूबी काशी, कहीं मंत्रोचार तो कहीं मंगलगीत की गूंज

वाराणसी की महिलाओं ने अनूठे अंदाज में अपने सांसद नरेंद्र मोदी को बधाई दी। आर्य महिला कॉलेज में महिला टीचरों ने मोदी के 11 साल के सफर को याद किया। बतौर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कदम उठाए हैं उनकी तस्वीरों के साथ महिलाओं ने मोदी का जन्मदिन मनाया।

Image

काशी में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा

PM Narendra Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों में तमाम कार्यक्रम हो रहे हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सबसे अलग तस्वीर धर्म नगरी वाराणसी में नजर आई। जन्मदिन के एक दिन पहले से ही काशीवासी जश्न में डूबे नजर आए। कहीं मंत्रोचार किया गया तो कहीं लड्डुओं का भोग लगाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर अपने सांसद को जन्मदिन की बधाई दी।

महिला सशक्तिकरण की अनूठी तस्वीर

वाराणसी की महिलाओं ने अनूठे अंदाज में अपने सांसद नरेंद्र मोदी को बधाई दी। आर्य महिला कॉलेज में महिला टीचरों ने मोदी के 11 साल के सफर को याद किया। बतौर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कदम उठाए हैं, उनकी तस्वीरों के साथ महिलाओं ने मोदी का जन्मदिन मनाया। महिला टीचरों ने मोदी के दीर्घायु की कामना की। उनका कहना था कि चाहे सड़क से लेकर संसद तक मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का काम किया है। बात चाहे ट्रिपल तलाक की हो या इज्जत घर बनाने की। मोदी ने देश की करोड़ों महिलाओं के सपने को पूरा किया है। उनकी कोशिशें और उनके विजन का नतीजा है कि आज गांव-गांव ड्रोन दीदी नजर आ रही हैं।

बटुकों ने मंत्रोचार के साथ मनाया जन्मदिन

काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर शहर के हर आयु वर्ग नियोजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। ओंकारेश्वर मंदिर में बटुकों ने मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीपदान किया। हाथों में मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे बटुकों ने मंत्रोचार कर उनके जीवन को दीर्घायु बनाने के लिए महादेव से प्रार्थना की। इस दौरान विशेष आरती की गई। भगवान ओंकारेश्वर को 75 फलों का भोग लगाया गया।

75 किलो लड्डू का लगा भोग

नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए पत्रकारपुरम कॉलोनी के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। लोगों ने 75 किलो लड्डू का भोग लगाया। समाजसेवी अरविंद सिंह कहते हैं कि मोदी ने काशी को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वैश्विक क्षितिज पर आज काशी की नई पहचान है। इसका श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!