वाराणसी

Kashi Funeral: वाराणसी में अंतिम संस्कार का इंटरनेशनल पैकेज, अमेरिका और ब्रिटेन में डालर और पाउंड में दे रहे बरसी तक की सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 05:52 PM IST

Kashi Funeral Packages: मोक्ष के लिए काशी। यह हिंदू समाज में प्रसिद्ध है। किसी के मरने पर उसका अंतिम संस्कार काशी में किया जाए ऐसी लोगों की इच्छा रहता है। ऐसे में अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध कर्म तक के लिए वाराणसी में लोगों की काफी भीड़ रहती है। कई समितियां हैं, जो अंतिम संस्कार का काम करती और कराती हैं। इसके लिए भी पैकेज उपलब्ध है।

Image

बदलते वाराणसी में बदल रहा मोक्ष दिलाने का तरीका, मुंबई की कंपनी तैयार की पैकेज

KEY HIGHLIGHTS
  • हरिश्चंद्र घाट पर मुंबई की एक कंपनी दे रही सेवा
  • पैकेज में शवदाह, त्रयोदशाह, बरसी एवं पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म शामिल
  • अपने ग्राहक को ऑनलाइन दिखाते हैं सभी कर्मकांड

Varanasi News: जैसे घूमने-फिरने और ठहरने का पैकेज होता है, वैसे वाराणसी में अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध कर्म तक पैकेज मिल रहा है। शहर के हरिश्चंद्र घाट पर मुंबई की एक कंपनी अंतिम संस्कार का पूरा पैकेज दे रही है। इस पैकेज में लोगों को शवदाह, त्रयोदशाह, बरसी एवं पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म की सुविधा दी जाएगी। कंपनी ने यह पैकेज वैसे लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जिनके मां-बाप, परिजन की मौत पर तत्काल पहुंचने में असमर्थ रहते हैं।

इसके साथ ही उन लोगों का कोई ईष्ट मित्र नहीं होता, जो अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाए। इनके लिए ऐसी कंपनी यहां काम कर रही है। सोशल मीडिया, वेबसाइट, बैनर-होर्डिंग्स एवं पंफलेट के माध्यम से यह कंपनियां अपने पैकेज का प्रचार-प्रसार करती हैं।

घर-अस्पताल से शव तक ला रही कंपनी

कंपनी अपने ग्राहक के घर या अस्पताल से पूरे विधि-विधान के साथ शव को घाट तक ला रही है। इस दौरान उनके ग्राहक ऑनलाइन जुड़े रहते हैं और कर्मकांड को देखते रहते हैं। एक कंपनी के प्रतिनिधि के मुताबिक, अंतिम संस्कार के लिए नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर काम चल रहा है। कुछ समाजसेवी इसमें मदद भी कर देते हें।

गया में पिंडदान तक कराया जा रहा

अस्थि विसर्जन और पिंडदार भी कंपनी करा रही है। पितृपक्ष में वाराणसी के पिशाचमोचन और गया में पिंडदान, श्राद्ध कर्म कराया जाता है। परिवार वालों के नाम, गोत्र के आधार पर कर्मकांडी विधि-विधान से श्राद्ध करवा देते हैं। इसे भी ग्राहक को लाइव दिखाया जाता है।

इतने तक का पैकेज

मिस्त्र, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे लोग इस तरह के श्राद्ध कर्म करवा रहे हैं। वह इन कंपनियों से संपर्क साधते हैं। यूएसए के लोगों से 3800 डॉलर और यूके में 4000 पाउंड तक फीस ली जाती है। हिंदू समाज के अलावा पोलिश और पारसी भी अपने परिजनों का इस तरह से अंतिम संस्कार करवा रहे हैं।

कई बड़े शहरों में पहले से ऐसी सुविधा

वाराणसी में अब यह सुविधा मिल ही है। जबकि लखनऊ, कोलकाता, इंदौर, चेन्नई और हैदराबाद में पहले से ऐसी व्यवस्था है। दिल्ली-एनसीआर में अंतिम संस्कार कराने वाली कंपनी का फ्यूनरल मैनेजर तक नियुक्त है। इनके माध्यम से शव का पूरी परंपरा के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article