Varanasi Ganga Vilas Cruise: प्रसिद्ध गंगा विलास क्रूज सितंबर से नियमित रूप से चलेगा। क्रूज साल में दो बार यात्रा करेगा। यानी चार फेरे लेगा। यह वाराणसी से डिब्रुगढ़ तक की यात्रा करेगा। नदी के जल स्तर के अनुसार, क्रूज का संचालन किया जाएगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), अंतराा लक्जरी रिवर क्रूज और जेएम बक्सी रिवर क्रूज की संयुक्त कोशिश से यह क्रूज चलाया जाना है।
परिवहन मंत्रालय द्वारा क्रूज संचालन की निगरानी की जाएगी। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 जनवरी को इस क्रूज का उद्घाटन किया जाएगा। गंगा विलास क्रूज पश्चिम बंगाल से विदेशी मेहमानों को लेकर वाराणसी आ रहा है। रविवार को क्रूज वाराणसी के रामरेखा घाट पर पहुंच जाएगा। शनिवार को यह बक्सर से गुजर चुका है।
