वाराणसी

देवरिया सड़क हादसा, रोडवेज बस की टैंकर से भिड़ंत, 35 घायल

यूपी के देवरिया जिले में यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस और टैंकर के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

देवरिया सड़क दुर्घटना

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर डिपो के पास रोडवेज बस और टैंकर के बीच सोमवार को भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे में 35 लोग घायल

बताया जा रहा है कि बस और टैंकर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से देवरिया आ रही रोडवेज बस से टैंकर की टक्कर हो गई। टैंकर डिपो से बाहर निकल रहा था, इसी बीच बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद रास्ते में चीख-पुकार मच गई। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी गई थी।

बीते दिनों हुआ हादसा

बता दें कि 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के संभल में रोडवेज और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसा नखासा थाना इलाके के संभल हसनपुर रोड स्थित सिंहपुर के पास हुआ था। एक तरफ से यात्रियों से भरी रोडवेज बस आ रही थी, जबकि सामने से तेज रफ्तार में एक निजी बस भी आ रही थी। अचानक दोनों बसें आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद असमोली के सीओ कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार (12 अप्रैल) को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article