शहर

Uttarakhand News: पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 फीसद मतदान, दूसरा चरण 28 जुलाई को

उत्तराखंड में इन दिनों पंचायत चुनाव का शोर है। पहले चरण के तहत कल यानी गुरुवार 24 जुलाई को मतदान हुआ और निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में 68 फीसद मतदान हुआ है। दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को होगा और 31 जुलाई को परिणाम घोषषित किए जाएंगे।

Image

पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद उंगली में लगी स्याही दिखाते मतदाता

Photo : Times Now Digital

देहरादून, भाषा। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले चरण में कल यानी गुरुवार 24 जुलाई को राज्य के 12 जिलों के 49 विकास खंडों में ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ था।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल मिलाकर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि इन मतदाताओं में 63 प्रतिशत पुरुष और 73 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उसने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के मतदान में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के 6000 से अधिक पदों के लिए कुल 17829 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे और आखिरी चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा, जबकि मतों की गिनती 31 जुलाई को होगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article