शहर

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, नए और पुराने मंत्रियों को सौंपी ये जिम्मेदारियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल पांच नए सदस्यों के दो दिन बाद रविवार को विभागों का पुनर्वितरण किया। इस प्रक्रिया में कुछ पुराने मंत्रियों के जिम्मे भी बदलाव किए गए, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार मुख्यमंत्री के पास ही रहा। विभागों के नए बंटवारे का उद्देश्य राज्य में सुशासन और जनकल्याण को और मजबूती देना बताया गया।

Image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो: पीटीआई)

Photo : PTI

Uttarakhand Cabinet Reshuffle: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए सदस्यों को शामिल करने के दो दिन बाद रविवार को विभागों का पुनर्वितरण किया। इस अवसर पर कुछ पुराने मंत्रियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया। हालांकि, मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त, सूचना, राजस्व, औद्योगिक विकास, खनन, ऊर्जा, आबकारी, नागरिक उड्डयन और राज्य संपत्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार अपने पास ही रखा है।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, वन और संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल को अब स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा विभाग का कार्यभार अब धन सिंह रावत को दिया गया है, जो इससे पहले स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे थे। रावत के पास विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और सहकारिता विभाग पहले की तरह ही बने रहेंगे। सतपाल महाराज से पंचायती राज और जलागम प्रबंधन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मदन कौशिक को अब पंचायती राज विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष और आयुष शिक्षा तथा जनगणना विभाग का भी जिम्मा दिया गया है।

इन्हें सौंपा गया ये विभाग

कृषि मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग का प्रभार हटाकर नए मंत्री भरत सिंह चौधरी को सौंपा गया है। इसके साथ ही चौधरी को लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। नए मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और छात्र कल्याण विभागों का कार्यभार दिया गया है। प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग संभालने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन विभाग सौंपे गए हैं।

इन विभागों में कोई बदलाव नहीं

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य तथा पशुपालन और गन्ना विकास मंत्री के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था, जिसमें खजान दास, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा और भरत सिंह चौधरी को शामिल किया गया। विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पिछले चार वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित रहे हैं। धामी ने बताया, "मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अनुभवशील हैं और जनसेवा से गहराई से जुड़े हुए हैं। जनता की भलाई को सर्वोपरि रखते हुए उत्तराखंड को विकसित भारत का अग्रणी और उत्कृष्ट राज्य बनाने में हमारी सरकार पूरी निष्ठा से योगदान देगी।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'