शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (18 Jan 2026) UP Weather Today: ऑरेंज–येलो अलर्ट के बीच यूपी में घने कोहरे का कहर! प्रचंड ठंड के साथ बारिश की उम्मीद, जानें IMD का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Jan 2026: उत्तर प्रदेश में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रभाव जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 जनवरी के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात के समय ठंड और कोहरे के साथ मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

UP Weather Today

यूपी का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (18 Jan 2026): जनवरी की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश का प्रचंड ठंड से बुरा हाल है।सर्द मौसम और घने कोहरे का प्रभाव अब भी जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 जनवरी के लिए ताजा अपडेट जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी के जिलों में अत्यधिक घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और मध्य यूपी में शीतलहर के साथ कोहरे की चादर बिछी रहने की उम्मीद है। राज्य के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा गहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों में स्थिर रहने का अनुमान है, इसके बाद आने वाले चार दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी के इन जिलों में दृश्यता काफी कम रहने का अनुमान है जिनमें चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर और आस-पास के इलाके शामिल हैं। वहीं देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में दिन का तापमान काफी कम रहेगा और ठंड लगातार बनी रहेगी।

यहां रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ के तापमान का पूर्वानुमान

दिनअधिकतम तापमान (°)न्यूनतम तापमान (°)
रविवार2611
सोमवार2714
मंगलवार2815
बुधवार2916

क्या कहना है IMD का?

आईएमडी के अनुसार, आज 18 से 20 जनवरी के बीच पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से बादलों की गतिविधि बढ़ सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से 19 जनवरी को बादल पूर्वी यूपी की ओर बढ़ेंगे, जिससे वहां बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है तो सर्दी में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद तापमान फिर से गिरने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article