उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड का मौसम (06 Jan 2026) UP-Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज भी बर्फबारी, यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी, UK में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 Jan 2026: पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में घने कोहरे का असर जारी है, जिससे सड़क और रेल यातायात भ प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में विजिब्लिटी 50 से 100 मीटर तक कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 तक कोहरा बने रहने की चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यूपी, उत्तराखंड में आज का मौसम (06 Jan 2026): उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। कहीं-कहीं पर बारिश और ओलावृष्टि की भी खबरें हैं। पहाड़ों में बर्फ पड़ने की वजह से वहां तो ठंड का प्रकोप है ही, मैदानी इलाकों में भी सिहरन और गलन बढ़ गई है। कई दिनों तक धूप नहीं निकल रही है, जिसके कारण ठंड और भी ज्यादा महसूस हो रही है। यही कारण है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जारी है। आज यानी मंगलवार 6 जनवरी को भी यहां प्रचंड ठंड का प्रहार जारी है।

Fog condition wether news

आज का मौसम उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी सोमवार 5 जनवरी की सुबह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई थी। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर देखने को मिला। आज यानी मंगलवार को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और प्रचंड ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी है।

ऊंचे पहाड़ों में बर्फबारी

उधर उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हो सकती है। मैदानी और तराई के इलाकों में भी तापमान नीचे बना रह सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए घने कोहरे और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

End of Feed