UP News: राज्यपाल के आधिकारिक आवास को मिला नया नाम, अब नहीं कहलाएगा ‘राज भवन’

UP News: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदलकर ‘जन भवन’ कर दिया गया है जिसे पहले ‘राज भवन’ के नाम से जाना जाता था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय से बुधवार को जारी एक बयान से यह जानकारी मिली।

Raj Bhavan Name Changed: नाम बदलने की फेहरिस्त में एक संख्या बढ़ गई है और आमतौर पर नामबदली के साथ जिस प्रदेश का जिक्र होता है, इस बार खबर उसी प्रदेश से हैं। जी हां, बात उत्तर प्रदेश की हो रही है। इस बार यहां किसी स्टेशन या शहर का नहीं, बल्कि राज्यपाल के आवास का नाम बदला गया है। यूपी के राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब ‘राज भवन’ नहीं, बल्कि ‘जन भवन’ के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्यपालों के आवासों के नामकरण में एकरूपता लाना है। इस नामबदली को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, अब से सभी कामों के लिए 'जन भवन' शब्द का ही इस्तेमाल होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

up rajbhawan renamed as janbhawan

राजभवन का बदल गया नाम (चित्र साभार: upgoverner.gov.in)

अब से जन भवन नाम का होगा इस्तेमाल

अब राज्यपाल के आवास से जुड़े सभी शासकीय, प्रशासनिक और वैधानिक कार्यों में ‘जन भवन’ नाम का ही इस्तेमाल किया जाएगा। शासन स्तर पर इससे संबंधित जरूरी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। आने वाले समय में सरकारी पत्राचार, दस्तावेज, निमंत्रण पत्र, बोर्ड और साइन बोर्ड पर भी ‘जन भवन’ नाम दिखाई देगा।

End of Feed