यूपी में आज का मौसम (21 May 2026): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। यूपी का बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ। यहां का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। गुरुवार सुबह भी पूरे राज्य में तेज धूप निकल आई है, जिसकी तल्खी का एहसास दिन की शुरुआत के साथ ही होने लगा है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 59 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। जिनमें से 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है। इन जिलों में तीखी धूप के साथ दिनभर गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे हालात गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से दिन में घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
यूपी के 22 जिलों में लू का रेड अलर्ट
कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, हमीरपुर, महोबा, झांसी और मिर्जापुर।
यूपी में 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, कासगंज, फर्रुखाबाद, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, कन्नौज, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़ और सोनभद्र।
यूपी में 24 जिलों में येलो अलर्ट
लखनऊ, अमेठी, मऊ, जौनपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, हरदोई, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, बदायूं, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और अमरोहा।
भीषण गर्मी से जानवरों का भी बुरा हाल
भीषण गर्मी के कारण लोग दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। बहुत कम ही लोग इस समय घर से बाहर निकल रहे हैं। इस गर्मी का लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस मौसम में लोगों को बार-बार पानी पीने और खुद को हाईड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है। इस गर्मी में सिर्फ इंसानों की हालत ही खराब नहीं है, बल्कि जानवरों पर भी इसका असर दिख रहा है। इटावा सफारी में शेरों के बाड़ों में एसी-कूलर लगाए गए हैं, वहीं नोएडा में एक बंदर स्विमिंग पूल में खुद को कूल करता हुआ दिखाई दिया। लखनऊ जू में भी जानवरों पर पानी डालकर उन्हें ठंडक पहुंचाई जा रही है।
यूपी में लगातार चौथे दिन बांदा सबसे गर्म शहर
यूपी में बुधवार को लगातार चौथे दिन बांदा सबसे गर्म शहर रहा। जिसके बाद प्रयागराज में 46.4 डिग्री, हमीरपुर में 46.2 डिग्री, झांसी में 45.9 डिग्री और आगरा में 45.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी में भयंकर लू चलने की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिमी जिलों में भी कई जगहों पर लोगों को गर्म रातें परेशान कर सकती है। इस भीषण गर्मी के चलते तापमान में भी 2-3 डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
