उत्तर प्रदेश का मौसम (14 Mar 2026) UP Weather Today: यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, कल से बरसेगा पानी, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 Mar 2026: उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों एक बड़ा विरोधाभास देखने को मिल रहा है। जहां बीते कुछ दिनों से सूरज के तल्ख तेवर लोगों को पसीने छुड़ा रहे हैं, वहीं अब बादलों की फौज ने राज्य की ओर कूच करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पिछले कई दिनों से जारी धुंध की चादर हटने के बाद अब 'आसमानी आफत' और राहत का मिला-जुला संगम देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम का हाल।

यूपी में आज का मौसम (14 Mar 2026): उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में गर्मी ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। बांदा जिला फिलहाल प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। झांसी और उरई जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री के पार जा चुका है। न केवल दिन, बल्कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। बांदा में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को रात के समय भी बेचैनी महसूस हो रही है। हालांकि, पश्चिमी जिलों और तराई क्षेत्रों में सुबह की हल्की धुंध अभी भी बनी हुई है, जो दिन चढ़ते ही तीखी धूप में बदल जाती है।

UP Weather.

यूपी में बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की फुहारें

तपती धूप के बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर साझा की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका सीधा असर 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। लखनऊ सहित प्रदेश के करीब 25 जिलों में काले बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी प्रबल संभावना है।

End of Feed