केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, भोपाल AIIMS में ली अंतिम सांस

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का 76 वर्ष की उम्र में भोपाल एम्स में निधन हो गया। वे हफ्ते भर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। शुक्रवार दोपहर उनके पैतृक गांव जैत (सीहोर) में अंतिम संस्कार होगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार (30 अक्टूबर) सुबह भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे करीब 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। मां के निधन की दुखद खबर मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सभी पूर्व निर्धारित सरकारी व राजनीतिक कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। वे रायसेन में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में भी शामिल नहीं होंगे।

shivraj singh chouhan mother kashibai

काशीबाई की फाइल तस्वीर (X/@@ChouhanShivraj)

एक सप्ताह से AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं काशीबाई

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक काशीबाई भोपाल के साकेत नगर स्थित आवास में निवासरत थीं। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। सांस संबंधी गंभीर समस्या और सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद उन्हें एक सप्ताह पहले भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, जहां शुक्रवार सुबह डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस ली।

End of Feed