शहर

Udham Singh Nagar: लिफ्ट देने के बहाने युवती को बनाया हवस का शिकार, चलती कार में दरिंदगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने झांसा देकर एक युवती को कार में बैठाया और चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपियों कर लिया।

Image

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर का मामला

Photo : Times Now Digital

Udham Singh Nagar Rape Case: ऊधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रुद्रपुर की ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ड्यूटी के लिए जाने हेतु सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और उसे कंपनी छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया।

चलती कार में किया दुष्कर्म

आरोप है कि युवक उसे कंपनी न ले जाकर चलती कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे। वारदात के बाद आरोपी युवती को सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। ऊधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

झांसा देकर गाड़ी में बैठाया

मामला रुद्रपुर की ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ड्यूटी के लिए जाने हेतु सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और उसे कंपनी छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। आरोप है कि युवक उसे कंपनी न ले जाकर चलती कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे। वारदात के बाद आरोपी युवती को सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों राहुल दास और फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!