अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में पिछले एक हफ्ते से बढ़ रही महिलाओं के खिलाफ लूट की घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला रखी थी। तमंचे के बल पर निर्दोष महिलाओं से चेन, कुंडल और नकद लूटने वाले बदमाशों का आतंक खत्म करने के लिए पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। दो बदमाश पिछले एक हफ्ते से बाइक पर निकलते थे और खेतों में कर काम कर रही महिलाओं से चैन कुंडल इत्यादि लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अलीगढ़ के कई थाना क्षेत्र में उन्होंने इस तरह की घटनाएं की। आज भी खैर क्षेत्र में उनका पुलिस से सामना हो गया और पुलिस से बचने के लिए वह अतरौली क्षेत्र की तरफ भागे। वहां भी उन्होंने एक घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस और उनके बीच मुठभेड़ हो गई। अंतरौली थाना क्षेत्र के आम के बाग में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बहुचर्चित अपराधियों को मार गिराया।
ये दोनों बदमाश रज़ा मोहम्मद जो हापुड़ का रहने वाला, 50 हजार रुपये का इनामी, 40 मुकदमे दर्ज, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और 28 लूट के केस शामिल हैं। व दूसरा बदमाश मुबीन कोतवाली देहात, बुलंदशहर का निवासी, 50 हजार रुपये का इनामी, 27 मुकदमे दर्ज, जिनमें 18 लूट के मुकदमे हैं। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुष्टि की कि ये दोनों अपराधी पिछले सात दिनों से अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय थे। उनका तरीका एक जैसा था अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर तमंचा दिखाकर उनकी कीमती चीजें लूटना।
इन दोनों की तलाश कई जिलों की पुलिस को थी और अब उनकी मौत से ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। अलीगढ़ पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से तमंचे के बल पर एक दर्जन से ज्यादा लूट करने वाले 2 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। अतरौली थाना क्षेत्र के आम के बाग में पुलिस मुठभेड़।
रज़ा मोहम्मद
- पता: हापुड़ निवासी
- इनाम: ₹50 हजार का इनामी
- अपराधिक रिकॉर्ड: 40 मुकदमे दर्ज
- खास केस: गैंगस्टर एक्ट + 28 लूट के मुकदमे
मुबीन
- पता: कोतवाली देहात, बुलंदशहर निवासी
- इनाम: ₹50 हजार का इनामी
- अपराधिक रिकॉर्ड: 27 मुकदमे दर्ज
- खास केस: 18 लूट के मुकदमे
दोनों बदमाश पिछले 7 दिन से अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में एक्टिव थे। खासतौर पर महिलाओं को तमंचा दिखाकर लूट रहे थे। लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। SSP नीरज कुमार जादौन ने कन्फर्म किया कि दोनों हार्डकोर क्रिमिनल थे। कई जिलों की पुलिस को तलाश थी। दोनों का तरीका एक जैसा – ग्रामीण इलाके, अकेली महिला, तमंचा दिखाकर चेन/कुंडल/कैश लूटना। रज़ा पर 40 और मुबीन पर 27 केस, दोनों प्रोफेशनल अपराधी थे। रज़ा पर गैंगस्टर लगा था
