शहर

Nalanda News: बाइक पर बाजार जा रहे थे दो युवक, ताड़ का पेड़ गिरने से मौके पर मौत

Nalanda News: बिहार के नालंदा में बाजार जा रहे दो बाइक सवारों पर अचानक ताड़ का पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया घटनास्थल पहुंचें।

Image

नालंदा में बाइक सवार युवकों पर ताड़ का पेड़ गिरने से मौत

Nalanda News: बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो बाइक सवार युवकों पर ताड़ का पेड़ गिर गया, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने खून से लथपथ दोनों युवकों को पेड़ के नीचे दबा हुआ देखा। हादसे की सूचना मिलते पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पैला पोखर कागजी मोहल्ला के समीप अचानक बाइक सवार के ऊपर ताड़ का पेड़ गिर गया जिससे दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ताड़ का पेड़ गिरने से यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया। इससे इलाके में बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान इमादपुर निवासी मोहम्मद शाहबाज और सुजाऊल के रूप में की है।

आधार कार्ड बनाने का काम करते थे युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इलाके में आधार कार्ड बनाने का काम करते थे। वह दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में बाजार जा रहे थे। उसी दौरान उन पर ताड़ का पेड़ गिर गया। लोगों को हादसे की सूचना मिलते ही वह सभी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे दोनों की मृत्यु हो गई थी। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय पुलिस समेत जिला प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम के साथ अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया मौके पर पहुंचे। घटना पर स्थानीय निवासी मोहम्मद चंदा अली बताया कि उन्हें घटना की सूचना फोन पर मिली थी। फोन पर बताया गया था कि मोहम्मद शाहबाज और सुजाऊल के ऊपर ताड़ का पेड़ गिर गया है। सूचना मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंचे। मोहम्मद चंदा अली ने बताया कि दोनों उनके मोहल्ले के पास ही रहते थे। यह दोनों लोगों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करते थे।

(इनपुट-IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article