शहर

Landslides in Karnataka: कर्नाटक में भारी लैंडस्लाइड से कई ट्रेनें ठप, मुसीबत में फंसे यात्री; पहुंचाया गया खाना-पानी

कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप लैंडस्लाइड से मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे ने रास्ते में फंसे यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया है।

Image

Landslides in Karnataka: कर्नाटक में भारी लैंडस्लाइड से कई ट्रेनें ठप, मुसीबत में फंसे यात्री; पहुंचाया गया खाना-पानी

मैसुरु: कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मैसुरु मंडल के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भूस्खलन हुआ। दक्षिण पश्चिमी रेलवे के अनुसार, पांच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए। बेंगलुरु जाने वाले कुछ यात्री बस पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर चले गए। रेलवे ने बचे हुए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।

ये ट्रेनें प्रभावित

प्रभावित रेलगाड़ियों में रेल संख्या 16511 केएसआर बेंगलुरु - कन्नूर एक्सप्रेस, जिसे अलूर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16585 एसएमवीटी बेंगलुरु - मुर्देश्वर एक्सप्रेस, जिसे हासन में रोका गया। ट्रेन संख्या 16586 मुर्देश्वर - एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16512 कन्नूर - केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन सं. 16596 करवार - केएसआर बेंगलुरु पंचगंगा सुपर-फास्ट एक्सप्रेस, जिसे डोनिगल में रोका गया।

हुबली स्थित दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राहत सामग्री और बचाव दल भेज दिए गए हैं और मरम्मत का काम जारी है। महाप्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, अतिरिक्त महाप्रबंधक केएस जैन और विभागाध्यक्षों सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। क्षेत्र में 26 जुलाई को भूस्खलन के बाद सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं और बेंगलुरु व मंगलुरु के बीच रेल सेवाएं 8 अगस्त को ही फिर से शुरू हुई थीं।

( इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article