शहर

Thane News: ठाणे में खुले मैदान में पड़ा मिला पावरलूम कर्मचारी का शव, हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2023, 05:19 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणें में एक पावरलूम कर्मचारी का शव खुले मैदान में पड़ा मिला। शव पर चाकू घोंपे जाने के कई निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

ठाणे में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे से हत्या का एक मामला सामने आया है। जहां भिवंडी शहर में पावरलूम कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खुले मैदान में पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह घटना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाबला इलाके में एक खुले मैदान में बरकतअली रोज मोहम्मद अंसारी नामक कर्मचारी मृत मिला। उन्होंने बताया कि अंसारी के शरीर पर चाकू घोंपे जाने के कई घाव थे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

हत्या का मामला दर्ज

हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अंसारी पर कथित तौर रूप से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अपराध के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

End of Article