शहर

Etawah News: टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, मौका पाते ही कर दिया कांड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 09:13 AM IST

इटावा में क्लास के अंदर एक टीचर ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की है। छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

Image

टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़

इटावा: यूपी में बेटियां घर, गली मोहल्ले समेत स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला थाना फ्रेंड्स कॉलोनी से सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। उसकी करतूत का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

क्लास रूम में छेड़छाड़

मामला जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके का है। कक्षा 11 की छात्रा रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। उसी स्कूल में पीड़ित छात्रा का छोटा भाई भी पढ़ता है। जब छात्रा टीचर से अपने छोटे भाई की परीक्षा की जानकारी लेने के लिए क्लास रूम में गई तो टीचर ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले वो कुर्सी पर बैठकर बात करने लगा, उसके बाद कुर्सी से उठकर आरोपी टीचर ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। खुद को असुरक्षित पाकर नाबालिग छात्रा ने बचते हुए पहले दूरी बनाई। उसके बाद वह कमरे से बाहर चली गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

वहीं, पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले में एसपी सिटी कपिलदेव का कहना है कि थाना मामले में एक वीडियो प्राप्त हुआ था। पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराई थी। आरोपी टीचर वीडियो में भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article