Madhya Pradesh: होली कार्यक्रम की नहीं मिली अनुमति तो प्रोफेसर समेत 150 लोगों को बनाया बंधक; जांच में 4 छात्र नेता दोषी

Holi Celebration Dispute: इंदौर के एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में होली के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर इस संस्थान की महिला प्राचार्य और प्राध्यापकों समेत 150 लोगों को बंधक बनाए जाने के मामले में चार छात्र नेताओं को प्रशासन ने जांच में दोषी पाया है। रिपोर्ट में छात्र नेताओं के इस कृत्य को अनुशासनहीनता करार दिया गया है।

Holi Celebration Dispute: इंदौर के एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में होली के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर इस संस्थान की महिला प्राचार्य और प्राध्यापकों समेत 150 लोगों को बंधक बनाए जाने के मामले में चार छात्र नेताओं को प्रशासन ने जांच में दोषी पाया है और उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

holi celebration

होली उत्सव

अधिकारियों ने बुधवार को प्रशासन की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया, ''विद्यार्थियों ने शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय के परिसर में होली उत्सव मनाने के पोस्टर बिना प्राचार्य की अनुमति के 23 फरवरी को लगाए थे। इन पोस्टर को प्राचार्य के निर्देश पर हटाया गया था।''

End of Feed