दिल्ली

इतने महीने बंद रहेगा दिल्ली एयरपोर्ट का ये टर्मिनल, कहां से उड़ान भरेंगी फ्लाइट; क्यों लिया गया फैसला

Delhi Airport T2: दिल्ली हवाई अड्डा परिचालक डायल ने बुधवार को कहा कि टर्मिनल 2 (T2) के अप्रैल से चार से पांच महीने के लिए बंद रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान ‘अपग्रेडेशन’ के लिए एक रनवे भी बंद रहेगा। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने बुधवार को कहा कि टी-1 पर कार्य 15 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट टी2

Photo : iStock

Delhi Airport T2: दिल्ली हवाई अड्डा परिचालक डायल ने बुधवार को कहा कि टर्मिनल 2 (T2) के अप्रैल से चार से पांच महीने के लिए बंद रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान ‘अपग्रेडेशन’ के लिए एक रनवे भी बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) में तीन टर्मिनल टी1, टी2 और टी3 हैं।

कब तक बंद रहेगा T2

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने बुधवार को कहा कि टी-1 पर कार्य 15 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है और अपेक्षित मंजूरी मिलने के बाद इसे उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टी-2 को अप्रैल में चार से पांच महीने के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। टी-2 के करीब 1.5 करोड़ यात्रियों को टी-1 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हवाई अड्डा संचालक टी-3 के उस हिस्से को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोलेंगे जहां से वर्तमान में घरेलू उड़ानों का परिचालन होता है। इस हवाई अड्डे पर सालाना करीब 10.9 करोड़ यात्रियों की आवाजाही होती है। वर्तमान में, टी-1 पर सालाना करीब चार करोड़ यात्रियों की, टी-2 पर 1.5 करोड़ यात्रियों आवाजाही होती है। अन्य यात्री टी-3 से आते-जाते हैं।

लो विजिविलिटी में भी संचालित हो सकेंगी उड़ानें

उन्होंने कहा कि टी-2 चार से पांच महीने के लिए बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान हमारा एक रनवे बंद रहेगा, क्योंकि आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) अद्यतन का काम जारी है। हम इसे सर्दियों के मौसम से पहले पूरा करना चाहते हैं। इस काम के पूरा होने के बाद उड़ानें कम दृश्यता की स्थिति में संचालित हो पाएंगी। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में हवाई अड्डे पर आमतौर पर कोहरे के कारण दृश्यता संबंधी समस्याएं आती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article