दिल्ली-एनसीआर में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट; मुंबई में गर्मी से हालत खराब
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega , आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान हैं तो कहीं कड़ाके की सर्दी से बुरा हाल है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मे बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। उधर, दक्षिण और पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। हरियाणा-पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट; मुंबई में गर्मी से हालत खराब
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी हिमपात
चंडीगढ़ में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट
इन राज्यों में आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले
दिल्ली में प्रदूषण
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई 260 श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
मुंबई में गर्मी से हालत खराब
दिल्ली में हुई बूंदाबांदी
हरियाणा के इन शहरों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू
केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे
केलांग में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस अपने निचले स्तर पर रहा। आईएमडी ने 27 फरवरी को गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी-बारिश
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बर्फबारी और बारिश ने तापमान को गिरा दिया है। बीते 24 घंटे में मनाली, सियोबाग, सराहन, रामपुर, जोगिंदरनगर, धर्माशाला, चंबा, डलहौजी, गोगरा, पालमपुर, मनाली और शिमला के कई स्थानों में भारी बारिश दर्ज की गई और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से गिरा तापमान
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बरफबारी हो रही है। कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी तक मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, इससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी, जिससे दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी।
राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना
राजस्थान में आज मौसम के खराब होने से साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पाकिस्तान की ओर से आए सिस्टम की वजह से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर और उदयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। 27 फरवरी को भरतपुर, झुंझनू, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीनगर में मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
बिहार में कल का मौसम
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के एक्टिव होने से बादलों के छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट है। हालांकि, इससे तापमान में कमी आने के संकेत नहीं हैं, लेकिन बढ़ोतरी जरूर हो सकती है। औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, रोहतास और कैमूर जिले हल्की बारिश से भीग सकते हैं।
दिल्ली में कितना प्रदूषण है?
दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने हल्की बूंदाबांदी होने तथा बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और रात में चंद्रमा भी छिपा नजर आएगा। 28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के छाए रहने की संभावना है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा, जानें
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 27 फरवरी से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी देखी जा सकती है। हालांकि, सुबह शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। खासकर, सुबह अभी भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
