गाजियाबाद

गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बस ने 6 लोगों को कुचला; हादसे में दो की मौत, 4 घायल

Ghaziabad Accident: गाजियाबाद जिले में बुधवार की दोपहर मसूरी पुल के नीचे बस चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ। मसूरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित मसूरी बस स्टैंड के पास एक मेट्रो इलेक्ट्रिक बस ने 6 लोगों को कुच दिया। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मसूर अंडरपास पर एक इलेक्ट्रिक बस के बेकाबू होकर टकराने से कुछ व्यक्तियों की मौत हो गई है जिसमें एक महिला रेशमा तथा एक बच्ची आफिया की मृत्यु हो गई।

Image

गाजियाबाद सड़क दुर्घटना

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad Accident: गाजियाबाद जिले में बुधवार की दोपहर मसूरी पुल के नीचे बस चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ। मसूरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित मसूरी बस स्टैंड के पास एक मेट्रो इलेक्ट्रिक बस ने 6 लोगों को कुच दिया। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 घायल बताए जा रहे हैं।

चालक फरार

हादसे के तत्काल बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलेक्ट्रिक बस को कब्जे में ले लिया है।

कैसे हुआ हादसा?

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मसूर अंडरपास पर एक इलेक्ट्रिक बस के बेकाबू होकर टकराने से कुछ व्यक्तियों की मौत हो गई है जिसमें एक महिला रेशमा तथा एक बच्ची आफिया की मृत्यु हो गई और 4 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है। उक्त इलेक्ट्रिक बस को कब्जे में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि शव को पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था पूर्णतया कायम है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करा दी गई है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article