सिरसा के गांव सिकंदरपुर थेडी में दोहरे हत्याकांड से तब सनसनी फैल गई जब एक बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी में साथ अवैध संबंध होने के चलते दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश एक पिकअप गाड़ी में डालकर वह सदर थाना भी पहुंच गया। जहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस में दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कई बार मां को समझाया जब नहीं मानी बात तो कर दी हत्या
घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर थेड़ी में गुरुवार को हुई। यहां एक युवक ने अपनी मां और उसके कथित प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त अंगूरी देवी पत्नी पालाराम (उम्र करीब 50) और लेखचंद (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने कई बार अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो गुरुवार रात करीब 2 बजे लेखचंद और फिर अपनी मां अंगूरी देवी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
डी एस पी राजेश कुमार ने दी जानकारी
सिरसा के डी एस पी राजेश कुमार ने बताया कि एक लड़का सुबह एक पिकअप गाड़ी में दो लोगों की लाश लेकर सदर थाना में पहुंचा था लड़के ने यह बताया कि उसने अपनी मां और पड़ोस के एक व्यक्ति जिसका नाम लेखचंद है उनकी हत्या कर दी है। हत्या का कारण उस लड़के ने दोनों के अवैध संबंधों को बताया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों के पोस्टमाटर्म किया जा रहा है।
