शहर

उत्तराखंड में बाबा बर्फानी के दर्शन! नेलांग वैली में दिखी बर्फ की शिवलिंग, साथ में बैठे दिखे नंदी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित नेलांग वैली में एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को बर्फ से बनी शिवलिंग और नंदी जैसी आकृति मिली है। इस स्थान पर अभी तक कोई पर्वतारोही दल नहीं पहुंचा था। इस जगह को अगर राज्य सरकार धार्मिक मान्यता देती है, तो भविष्य में यहां अमरनाथ जैसी तीर्थ यात्रा की शुरुआत हो सकती है।

Image

उत्तराखंड में मिली अमरनाथ जैसी शिवलिंग की आकृति

Uttarakhand News: अब उत्तराखंड में भी बाबा बर्फानी के दर्शन हो सकेंगे। दरअसल उत्तरकाशी जिले में अमरनाथ जैसी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति मिली है। एसडीआरएफ की पर्वतारोहण टीम को उत्तरकाशी के नेलांग वैली क्षेत्र में एक दुर्गम चोटी पर यह शिवलिंग की अद्भुत आकृति मिली है। यह स्थल करीब 4.300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो भविष्य में धार्मिक आस्था का प्रतीक बनने के साथ ही अमरनाथ जैसी यात्रा का केंद्र भी बन सकता है।

उत्तरकाशी की नेलांग वैली में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की पर्वतारोहण टीम एक अनाम चोटी पर चढ़ाई कर रही थी। पर्वतारोहण के दौरान टीम को ऐसी चीज दिखाई दी, जिसने सबको हैरान कर दिया। ट्रैकिंग के दौरान टीम ने बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति को देखा है, इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह आकृति समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके साथ ही बगल में नंदी जैसी आकृति भी बर्फ से बनी हुई देखी गई है, जो इस खोज को और भी चमत्कारी बनाती है।

इस चोटी पर नहीं पहुंचा कोई पर्वतारोही

इस चोटी अब तक कोई भी पर्वतारोहण दल नहीं पहुंचा था। रिपोर्ट के मुताबाकि यह इलाका नीलापानी पर्वत श्रृंखला में आता है, जिसकी कुल ऊंचाई लगभग 6,054 मीटर है। SDRF ने इस खोज की विस्तृत रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को भेज दी है। अगर सरकार ने इसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से मान्यता दी, तो उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रा जैसी एक नई तीर्थ यात्रा की शुरुआत हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article