Samastipur News: जिसकी हत्या के आरोप में चार लोगों को 4 साल पहले हुई जेल, वह नोएडा में जिंदा मिला

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में चार साल पहले एक युवक की हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज हुआ था। उस मामले में चार लोगों को पुलिस ने जेल भी भेज दिया था। अब वही युवक नोएडा में जिंदा मिला है।

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चार साल पुराने हत्या के केस की पूरी कहानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के जिस युवक रवि शंकर कुमार की साल 2022 में हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज हुआ था, उसके Noida में जिंदा मिलने की खबर सामने आई है। रवि शंकर को ग्रामीणों ने पहचानने के बाद रोसड़ा थाने पहुंचाया, जहां उसे जिंदा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

Samastipur Murder Case

समस्तीपुर का यह मूक-बधिर युवक नोएडा में फल की दुकान पर काम करता मिला

मामला सामने आने के बाद अब पुलिस साल 2022 में दर्ज हत्या (Samastipur Murder Case) के केस से जुड़े तथ्यों का दोबारा वेरिफिकेशन कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ तत्कालीन पुलिस अधिकारियों और जांच से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की मांग की है।

End of Feed