शहर

Saharanpur Encounter: सहारनपुर में हाफ एनकाउंटर, गोकशी के दो वांटेड आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी मामले के दो वांछित आरोपियों मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

Image

सहारनपुर में पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गोकशी के मामले दो वांछित आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा, दो खोखा, चार कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस को देख भागने लगे आरोपी

पुलिस क्षेत्राधिकारी (प्रथम) अमित श्रीवास्तव ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपियों की पहचान ग्राम धलापड़ा निवासी नासिर और हमजा कॉलोनी निवासी शोबान के रूप में हुई है। मामले का विवरण देते हुए सीओ ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात कुतुबशेर थाना पुलिस टीम बड़ी नहर पटरी से हबीबगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, जिस पर संदिग्धों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।

आरोपियों की आपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो कुछ दूरी पर हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। पुलिस को पास आता देख आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी थाना कुतुबशेर में गोवध अधिनियम के तहत वांछित आरोपी हैं। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही फरार आरोपी की पकड़ने में जुटी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article