Roorkee: नाबालिग प्रेमिका ने बिछाई मौत की बिसात, नए प्रेमी के साथ मिलकर की पुराने प्रेमी की हत्या

रुड़की में प्रेम-प्रसंग के चलते 18 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई है। इसका आरोप उसकी नाबालिग प्रेमिका पर लगा है, जिसने नए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची। दो आरोपी हिरासत में लिए जा चुके हैं, मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

Roorkee News: रुड़की के गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए 18 वर्षीय युवक की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार दोपहर SSP हरिद्वार ने गंगनहर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवक की नाबालिग प्रेमिका को हिरासत में लिया गया है। इस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता राजा शर्मा अभी भी फरार है।

roorkee murder

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहसिन

प्रेमिका ने रची साजिश

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक, जिसका नाम दीपक रावत है, उसका प्रेम संबंध एक नाबालिग किशोरी से था, जो उसी क्षेत्र की रहने वाली है। किशोरी दीपक से शादी करना चाहती थी, लेकिन दीपक के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद किशोरी की नजदीकियां गाजियाबाद निवासी राजा शर्मा से बढ़ने लगीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

End of Feed