दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर; राजस्थान में जारी हुए अलर्ट, पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने का खतरा
Aaj ka Mausam 17 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। साथ ही उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम की चाल ऐसे ही बनी रहेगी।
दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर; राजस्थान में जारी हुए अलर्ट, पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने का खतरा
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 17 August 2025 LIVE: दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 17 August 2025 LIVE: पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: पटना में तीन दिनों तक हल्की बारिश
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: 21 तारीख तक भीगेंगी मुंबई
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई में अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: अयोध्या में बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: काले बादलों के आगोश में गाजियाबाद
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: क्या आज राजस्थान में होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज राजस्थान में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां मौसम साफ बना हुआ है। बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: हरियाणा में बारिश का अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने हरियाणा के राजधानी समेत 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें चंडीगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्रा, अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला शामिल है। यहां प्रति घंटा 5 एमएम की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तराखंड में मौसम का हाल
मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाओं का सिलसिला जारी है तो वहीं कई जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: बिहार में मौसम का हाल
बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। जहां बीते दिनों पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा था, वहां आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आज पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में हल्की बारिश की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तराखंड में मौसम का हाल
मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाओं का सिलसिला जारी है तो वहीं कई जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच में हल्की से मध्य स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
