Talented Daughters of Jharkhand: मलेशिया में चल रहे 14वीं एशियाई लॉनबॉक्स चैंपियनशिप में झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे ने बेहतरीन प्रदर्शन को भारत के नाम गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारत ने मेजबान टीम को 17-16 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। रूपा रानी और लवली के अतिरिक्त टीम में दिल्ली की पिंकी और असम की नैनमोनी थीं। रूपा रानी और लवली की जोड़ी शानदार है। पिछले साल इन दोनों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को वीमेन फोर में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया था।
झारखंड की दोनों बेटियों ने प्रारंभिक दौर के मुकाबले में मलेशिया से हार का बदला लिया है। बता दें झारखंड सरकार में जिला खेल पदाधिकारी के रूप में रूपा रानी तिर्की कार्यरत हैं। जबकि झारखंड पुलिस में लवली चौबे कार्यरत हैं। दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन एवं उपलब्धि खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है। इन दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
