राँची

Ranchi Weather Update: रांची में बुधवार से येलो अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 02:23 PM IST

Weather Yellow Alert in Ranchi: होली के एक-दो दिन पहले से रांची में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बारिश और आंधी लगातार आ रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले के मौसम में फिर बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। इतना ही येलो अलर्ट भी जारी कर दिया हैं, क्योंकि रांची समेत कई शहरों में वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। हालांकि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईएमडी ने 15 मार्च से 17 मार्च तक जारी किया है येलो अलर्ट
  • रांची समेत एक दर्जन शहरों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार
  • रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना


Ranchi weather Forecast: राजधानी समेत सूबे के कई इलाकों में बुधवार से 17 मार्च तक मौसम बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को सूबे के पूर्वी भाग यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज समेत निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन होगा। गुरुवार को सूबे के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं। बता दें आईएमडी मौसम की स्थिति को देखते हुए येलो, रेड, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी करता है। मौसम विभाग ने रांची शहर को चार भागों में बांटा है। इसके तहत सबसे अधिक तापमान वाले इलाकों में पहले भाग में रखा गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री तापमान था। टाटीसिलवे में अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री और नामकुम में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 14 डिग्री, कांके में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 14.1 डिग्री था।

अगले सात दिनों का पूर्वानुमान

रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही। आर्द्रता 39 प्रतिशत है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा। मंगलवार को अधिकत तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रह सकता है।

फरवरी में ही भीषण गर्मी से परेशान थे लोग

इस साल जनवरी और फरवरी में रांची में बारिश नहीं हुई। ठंड भी कम पड़ने के कारण फरवरी में ही लोगों को भीषण गर्मी लगने लगी थी। फिर मार्च में होली के पहले मौसम का मिजाज बदला। आंधी और बारिश होने से चार डिग्री तक तापमान गिरा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। होली बाद भी दो दिन लगातार आंधी और बूंदाबांदी बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडापन आया। अब एक बार फिर मौसम बदलने से अधिकतम तापमान कम होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article