Ranchi Today Weather: रांची समेत सूबे के कई जिलों के लिए इस साल मौसम अच्छा नहीं है। यहां लगातार बारिश नहीं हो रही है। अगर, तीन दिनों में बारिश नहीं हुई तो एक रिकॉर्ड बन जाएगा। पहली बार ऐसा होगा की चार महीने में केवल एक दिन बारिश हुई। इतना ही नहीं सबसे लंबा ड्राई स्पेल का रिकॉर्ड बनने में सिर्फ औपचारिकता बची है। साल 2017 में 62 दिनों तक बारिश नहीं हो सकी थी।
इस साल यह आंकड़ा 59 दिनों तक पहुंच चुका है। साल 2017 में 62 दिनों का ड्राई स्पेल था। यह 19 दिसंबर 2017 से 8 फरवरी 2018 तक रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक बारिश नहीं होने के आसार हैं। सच में ऐसा हुआ तो रांची समेत पूरे सूबे के लिए यह रिकॉर्ड होगा।
