Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में मध्यम दर्ज का सर्कुलेशन उठा हुआ है। इसका असर रांची एवं इसके आसपास के कुछ जिलों पर भी पड़ रहा है। शाम में ठंडी हवा बह रही है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं, जनवरी के पहले हफ्ते से ही शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कुछ दिनों के बाद कोहरा और धुंध बढ़ने वाला है। उत्तरी झारखंड एवं पलामू संभाग में ठंड का असर बढ़ने भी लगा है।
गुरुवार से दक्षिणी झारखंड में भी तापमान गिरने की आशंका जताई गई है। रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। आर्द्रता 42 प्रतिशत है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान कम होने की संभावना है।
शुक्रवार से रविवार तक 10 डिग्री रह सकता है पारा
शुक्रवार से रविवार तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री और मंगलवार को 10 डिग्री रहेगा। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और 12 डिग्री पहुंच जाएगा। 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, 6 जनवरी को 9 डिग्री, 7 जनवरी को 8 डिग्री, 8 जनवरी को 8 डिग्री, 9 जनवरी को 9 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
हवा की रफ्तार नहीं हो रही कम
शुक्रवार को रांची में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ता से हवा बहने की संभावना है। 31 दिसंबर को हवा की स्पीड 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। एक जनवरी को 6 किलोमीटर प्रति घंटे और 2 जनवरी को 4 किलोमीटर प्रति घंटे, 3, 4 और 5 जनवरी को 5 किलोमीटर प्रति घंटे, 6 जनवरी को 10 किलोमीटर प्रति घंटे, 7 जनवरी को 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है।
