राँची

Ranchi school opening: रांची में बच्चों के स्कूल इस दिन से खुल रहे, जानें क्या रखना होगा ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 04:54 PM IST

Ranchi School Holiday Update: राजधानी के जूनियर क्लास के बच्चों के स्कूल अब अगले हफ्ते से खुलेंगे। विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल बंद हैं। सरकारी एवं निजी स्कूलों में सीनियर क्लास की कक्षाएं चल रहीं हैं, क्योंकि उनकी परीक्षाएं भी होनी है। विभाग ने यह भी कहा कि आगे के मौसम के आधार पर स्कूल खुलने का अंतिम निर्णय होगा।

Image

रांची स्कूल में बच्चे पढ़ रहे। (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 8 जनवरी तक पहले घोषित हुई थी छुट्टी
  • अत्यधिक ठंड बरकरार रहने के कारण 14 जनवरी तक बढ़ी छुट्टी
  • छुट्टी के दौरान सभी स्कूलों के शिक्षकों का स्कूल में रहना अनिवार्य


Ranchi News: रांची में अब 16 जनवरी से क्लास केजी से पांच तक के स्कूल खुलेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे रखा है। 15 जनवरी को रविवार है, इसलिए 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त एवं अल्पसंख्यक स्कूलों के लिए लागू होंगे। इससे पहले विभाग ने इन सभी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिस वजह से छुट्टी 8 जनवरी से बढ़ाकर 14 जनवरी की गई।

विभागीय आदेश के मुताबिक छुट्टी के दौरान सभी स्कूलों के सभी शिक्षक स्कूल आएंगे। वे स्कूल से जुड़े सभी दस्तावेज अपडेट करेंगे। ऑनलाइन डाटा एंट्री करेंगे। इतना ही नहीं छुट्टी की इस अवधि का सरकारी स्कूल के क्लास एक से पांच तक के बच्चों को मिड डे मील भी दिया जाएगा। बता दें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बच्चों को मिड डे मील देना अनिवार्य है।

रांची में गुरुवार से बढ़ेगा तापमान

रांची में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। आर्द्रता 38 प्रतिशत है। गुरुवार को तापमान में 2 डिग्री इजाफा होगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री हो जाएगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम एक डिग्री बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को फिर न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिर जाएगा। इस दिन तापमान 11 डिग्री रहेगा। रविवार को दो और डिग्री तापमान गिरकर 9 डिग्री पहुंच जाएगा।

आसपास के क्षेत्र में कम हो रहा तापमान

रांची के आसपास के जिलों में ठंड बढ़ रही है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में पिछले एक हफ्ते में तीन से चार डिग्री गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले तीन दिनों में रात के तापमान में बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों के बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री तापमान गिर सकता है। 12 जनवरी तक सुबह एवं शाम में कोहरा छाया रहेगा। दोपहर आसमान साफ रहेगा। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article