राँची

Ranchi Ring Road: रांची में लोगों का सफर होगा आसान, मार्च तक रिंग रोड होगा चालू, 250 सिटी बसें भी चलेंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 01:51 PM IST

Ranchi New Lifeline: राजधानी को नए साल में कई सौगातें मिलने वाली हैं। खासतौर पर परिवहन के क्षेत्र में लोगों की कई मुश्किलें आसान हो जाएंगी। इसको लेकर विभिन्न विभागों में कई तरह विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। अगले कुछ महीनों में योजनाएं धरातल पर उतर आएंगी। इसके बाद रांची के लोग कम समय में आसानी से अधिक सफर तय कर पाएंगे।

Image

रांची का रिंग रोड, जिसका निर्माण पूरा होने से आसान होगा लोगों का सफर।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 85 किमी लंबे रिंग रोड की 59 किमी सड़क बनकर तैयार
  • दो सेक्शन में विकास से रामपुर तक बन रही 26 किमी लंबी सड़क
  • बाहर से आने वाले वाहन बिना शहर में आए गंतव्य की ओर होंगे रवाना

Ranchi Ring Road Update: रांची में बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का निर्माण बहुत जल्द पूरा होने वाला है। जिले में 85 किलोमीटर रिंग रोड का 5 सेक्शन में निर्माण करवाया जा रहा है। इन 5 सेक्शन में 59 किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो गई है। जबकि दो सेक्शन के तहत विकास से रामपुर तक 26 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। एनएचएसआई का दावा है कि दोनों सेक्शन का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से रांची के बाहर से आने वाली गाड़ियां शहर में प्रवेश किए बिना ही अपने-अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हो जाएंगी। इस कारण शहर में लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी काफी कमी आने की संभावना है। इतना ही नहीं 383 करोड़ रुपए से बन रहे इस रिंग रोड के दोनों ओर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

नया आउटर रिंग रोड भी बनाया जाएगा

निर्माणाधीन रिंग रोड के लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर नया आउटर रिंग रोड भी बनाया जाएगा। इसके निर्माण को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। आउटर रिंग रोड के लिए डीपीआर बनाने के लिए गुरुगाम की कंपनी एमएसवी इंटरनेशनल का चयन हुआ है। छह महीने में डीपीआर तैयार होगी। उसके बाद केंद्र सरकार से फंड मिलने पर आउटर रिंग रोड का भी निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बता दें पथ निर्माण विभाग द्वारा आउटर रिंग रोड के निर्माण के लिए सर्वे कर लिया गया है। आउटर रिंग रोड की कुल लंबाई 190 किलोमीटर होगी।

नगर निगम चलाएगा सिटी बसें

शहर में नगर निगम की ओर से बहुत जल्द 250 सिटी बसों का परिचालन करवाया जाएगा। इसके लिए निगम ने नगर विकास विभाग को डीपीआर मंजूरी के लिए भेजा है। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद राज्य कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सिटी बसों के परिचालन के लिए एजेंसी चयनित की जाएगी। एजेंसी को हर दिन तय रूट और किराए पर इन बसों का परिचालन करना होगा। इससे लोग किफायती किराए पर शहर में परिभ्रमण कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें