Ranchi Airport Runway: कोहरे एवं धुंध के कारण रांची एयरपोर्ट पर विमान उतर नहीं पाते हैं। इस परेशानी का निदान किया जा रहा है। इसके लिए रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा रनवे पर कैट टू एप्रोच लाइट लगाई जाएगी। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इस लाइट के लगने से 850 मीटर तक की विजिबिलिटी में भी विमान उतर सकेगा। अभी रनवे पर 1300 मीटर की विजिबिलिटी पर विमान उतरता है। फिलहाल यहां लैंडिंग इंस्ट्रूमेंटल सिस्टम, आईएलएस लगा हुआ है।
इससे पहले 2200 मीटर तक विजिबिलिटी होने पर विमान उतारा जाया करता था। काफी समय बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया। अब कैट टू एप्रोच लाइटिंग की व्यवस्था होने से विमान उतारने में पायलट को सहूलियत होगी। विमान से पायलट को रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
