राँची

Ranchi Rail Update : इस दिन तक की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई का बदला रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 05:25 PM IST

Ranchi News: दक्षिण-पूर्व रेलवे की कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। बुधवार को भी दो ट्रेनें रद्द रहीं। मार्च में कई ट्रेनें रद्द हुईं हैं। सभी ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। होली पर्व के कारण इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी होगी।

Image

रांची रेलवे स्टेशन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 6 मार्च को नहीं चलेगी पुरुलिया-विलुपुराण एक्सप्रेस
  • 5 मार्च को रद्द है संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस
  • तिरुपति-संतरागाछी ट्रेन 6 मार्च को नहीं चलेगी

Ranchi Route Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। होली पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का रद्द किया है। इसमें छह मार्च को ट्रेन नंबर 22605 पुरुलिया-विलुपुराण एक्सप्रेस रद्द है। इसी तरह 5 मार्च को ट्रेन नंबर 22855 संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस, 6 मार्च को ट्रेन नंबर 22856 तिरुपति-संतरागाछी रद्द रहेगी। 3, 5 और 7 मार्च को ट्रेन नंबर 12876 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस और 5, 7 मार्च को ट्रेन नंबर 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस रद्द है। 6 मार्च को ट्रेन नंबर 22863 हावड़ा-सर एम विशेश्वरैया टर्मिनल एक्सप्रेस, 8 मार्च को ट्रेन नंबर 22864 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द है।

दरअसल, अलग-अलग रेल खंडों पर चल रहे विकास कार्यों की वजह से ट्रेनें रद्द की गईं हैं। खगड़पुर मंडल अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर हो रहे काम के मद्देनजर यह ट्रेनें रद्द हुईं हैं। इसी तरह 4 और 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08415 जालेश्वर-पुरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द है। 4 और 6 मार्च को ट्रेन नंबर 18037 खड़गपुर-जाजपुर क्योंझर रोड और इसी दिन डाउन में भी यह ट्रेन रद्द है। 4 मार्च को ट्रेन नंबर 12513 सिकंदराबाद-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 2 मार्च को ट्रेन नंबर 12514 गुवाहाटी-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 4 मार्च को ट्रेन नंबर 22606 विल्लुपुरम-पुरुलिया एक्सप्रेस रद्द है।

हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस भी रद्द

ट्रेन नंबर 18046 हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस 3 और 5 मार्च को रद्द रहेगी। 6 मार्च को ट्रेन नंबर 18045 शालीमार-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस रद्द है। 3 मार्च को ट्रेन नंबर 22832 श्री सत्य साईं प्रशांथी निलायम-हावड़ा एक्सप्रेस, 1 मार्च को ट्रेन नंबर 22831 हावड़ा-श्री सत्य साईं प्रशांथी निलायम एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 2 और 5 मार्च को ट्रेन नंबर कन्याकुमारी-ढिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और 25 फरवरी और 28 फरवरी को ट्रेन नंबर 15906 ढिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस रद्द है।

तिरुपति-हावड़ा एक्सप्रेस भी रद्द

26 फरवरी और 5 मार्च को ट्रेन नंबर 20890 तिरुपति-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 25 फरवरी और 4 मार्च को ट्रेन नंबर 20889 हावड़ा-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन ठप है। 25 और 27 फरवरी एवं 1,4,6 मार्च को ट्रेन नंबर 12814 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस और 27 फरवरी एवं 1,4,6 मार्च को ट्रेन नंबर 12815 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेसनहीं चलेगी। 24 फरवरी और 3 मार्च को ट्रेन नंबर 22306 जसीडीह-सर विश्वेश्वरैया टर्मिनल नहीं चलनी है। 28 फरवरी और 3 मार्च को ट्रेन नंबर 12503 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-अगरतल्ला हमसफर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article