Ranchi: स्कूल जा रही छात्रा को सरेराह किया अगवा, पुलिस ने की छापेमारी तो छोड़कर भागे बदमाश

रांची में बुधवार सुबह सिरमटोली फ्लाईओवर से 9 वर्षीय छात्रा का अपहरण हो गया। अपराधियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से वारदात की और गोली भी चलाई। पुलिस की तेज कार्रवाई से छात्रा सुरक्षित मिल गई। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

Ranchi News: रांची में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल जा रही 9 वर्ष की एक छात्रा को सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर लिया। हालांकि, पुलिस की तत्परता और ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों बाद छात्रा रामगढ़ जिले के कुज्जू में सकुशल बरामद कर ली गई। फिलहाल वह सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

police raid in ranchi to found kidnapped girl

पुलिस की छापेमारी में मिली बच्ची (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

स्कूल जाते समय किया था अगवा

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, छात्रा रोज की तरह बुधवार सुबह ई-रिक्शा से बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही थी। सिरमटोली फ्लाईओवर के पास जैसे ही ई-रिक्शा पहुंचा, पीछे से आई एक हुंडई कार ने रिक्शा को टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से दो नकाबपोश अपराधी बाहर निकले और उन्होंने दो से तीन राउंड फायरिंग करते हुए छात्रा को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद अपराधी सुजाता चौक की ओर फरार हो गए। अपहरण में जिस कार का इस्तेमाल किया गया था वह गोपाल सिंह के नाम पर दर्ज है।

End of Feed