राँची

India vs New Zealand Match: इंडिया-न्यूजीलैंड T-20 मैच के लिए 23 को रांची पहुंचेगी टीम, ऐसे ले सकते हैं टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 01:08 PM IST

India vs New Zealand Match in Ranchi: झारखंड एवं इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। रांची में इंडिया-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का मैच खेला जाएगा। तीसरे हफ्ते में यह मैच शहर स्थित स्टेडियम में खेला जाना है। खेल प्रेमी काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। टिकट की बिक्री चार दिन होनी है, इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को इसकी कवायद शुरू कर देनी चाहिए।

Image

India vs New Zealand Match: इंडिया-न्यूजीलैंड T-20 मैच के लिए 23 को रांची पहुंचेगी टीम, ऐसे ले सकते हैं टिकट

KEY HIGHLIGHTS
  • जेएससीए स्टेडियम में होगा टी-20 का चौथा मैच
  • इंडिया-न्यूजीलैंड सीरीज 27 जनवरी से हो रही है शुरू
  • 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा दूसरा मैच


India vs New Zealand Match in Ranchi: इंडिया-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का मैच 27 जनवरी को रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में होना है। इस स्टेडियम में चौथा टी-20 मैच आयोजित हो रहा है। जेएससीए स्टेडियम में अब तक हुए 3 टी-20 मैचों में भारत जीता है। यहां टीम इंडिया की जीत का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है। 23 जनवरी से स्टेडियम के पश्चिमी गेट के बाहर काउंटर पर मैच का टिकट मिलेगा। चार दिन ही टिकट की बिक्री होगी। बता दें इंडिया-न्यूजीलैंड सीरीज 27 जनवरी से शुरू ही हो रही है। दूसरा मैच लखनऊ में 29 जनवरी और तीसरा मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद में होना है।

रांची में दोनों टीमें 25 जनवरी की दोपहर 1 बजे तक पहुंच जाएगी। जेएससीए ने मैच को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि 15 जनवरी के बाद तैयारी रफ्तार पकड़ेगी। काउंटर के बाहर बेरिकेडिंग 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। एक-दो दिनों में स्टेडियम की साफ-सफाई शुरू हो जानी है।

स्टेडियम में 26 जनवरी को प्रैक्टिस करेगी टीमें

दोनों टीम 25 जनवरी को एयरपोर्ट से शहर स्थित होटल रेडिसन ब्लू पहुंच जाएंगी। रांची पहुंचने के बाद 26 जनवरी को स्टेडियम में दोनों टीमें प्रैक्टिस करेगी। टी-20 से पहले न्यूजीलैंड के साथ तीन दिवसीय वनडे मैच होना है। आखिरी दिन मैच इंदौर में 24 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम रांची के लिए रवाना हो जाएगी।

रोहित-राहुल जोड़ी का दिख चुका है कमाल

साल 2021 में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए टी-20 मैच में टीम इंडिया ने 154 रनों का लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था। पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा एवं केएल राहुल ने 80 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी। साझेदारों को टिम साउदी ने राहुल को 65 रन पर आउट किया था। अगले ओवर में ही साउदी ने रोहित शर्मा को 55 रन पर आउट कर दिया था।

जेएससीए में हुए टी-20 मैचों में टीम का प्रदर्शन

पहला टी-20 इंडिया-श्रीलंका के बीच 12 फरवरी 2016 को हुआ था। टीम इंडिया ने 63 रन बनाए थे। दूसरा टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 7 अक्टूबर 2017 में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया था। तीसरा टी-20 इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर 2021 को खेला गया था। टीम इंडिया ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article