राँची

Ranchi Holi Special Train: इस दिन से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 07:40 PM IST

Ranchi Rail Division: होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। यात्रियों की सहूलियत के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके तहत अप और डाउन में रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होगी। दरअसल, इस त्योहार पर अलग-अलग राज्यों से काफी संख्या में लोग अपने-अपने घर लौटते हैं।

Image

रांची जंक्शन, जहां से परिचालित होंगी होली स्पेशल ट्रेनें

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलेगी
  • 5 मार्च को रांची जंक्शन से रवाना होगी रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन
  • सिर्फ एक फेरे किया जाएगा ट्रेन का परिचालन


Ranchi Rail Update: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 08028/08027 रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 5 मार्च को ट्रेन नंबर 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन रांची जंक्शन से रवाना होगी। सिर्फ एक फेरा यह ट्रेन चलाई जाएगी। रांची से रविवार की रात 11:55 बजे ट्रेन खुलेगी। ट्रेन मुरी स्टेशन रात 1:05 बजे पहुंचेगी। यहां से रात 1:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन बोकारो स्टील सिटी रात 2:15 बजे पहुंचेगी और रात 2:25 बजे खुलेगी। कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन सुबह 5:35 बजे पहुंचकर सुबह 5:37 बजे खुलेगी।

यह ट्रेन गया स्टेशन पर सुबह 7:02 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 7:07 बजे खुलेगी। सुबह 10:15 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 10:25 बजे रवाना होगी। वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन सुबह 11:30 बजे पहुंच जाएगी। यहां से ट्रेन सुबह 11:55 बजे रवाना होगी। भटनी स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन शाम 5:45 बजे पहुंचकर शाम 6 बजे खुलेगी।

बढ़नी में रात 7:45 बजे पहुंचेगी ट्रेन

यह ट्रेन बढ़नी में रात 7:45 बजे पहुंचकर रात 7:50 बजे खुलेगी। बलरामपुर स्टेशन पर ट्रेन सोमवार की रात 10 बजे पहुंच जाएगी। सात मार्च को ट्रेन नंबर 08027 बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन बलरामपुर से रवाना होगी। सुबह 8:45 बजे ट्रेन खुलेगी और सुबह 10:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यहां से सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी और दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन भटनी में दोपहर 3:03 बजे पहुंचकर दोपहर 3:05 बजे खुल जाएगी। शाम 6:15 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन शाम 6:40 बजे रवाना होगी। शाम 7:20 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंच जाएगी। यहां से शाम 7:30 बजे रवाना होगी।

रात 10 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन

रात 10 बजे ट्रेन गया स्टेशन पर पहुंच जाएगी। यहां से ट्रेन रात 10:05 बजे रवाना होगी। रात 11:25 बजे ट्रेन कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी, जहां से रात 11:25 बजे रवाना हो जाएगी। रात 2:20 बजे ट्रेन बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी और 10 मिनट बाद रवाना हो जाएगी। रात 3:35 बजे ट्रेन मुरी पहुंचकर रात 3:40 बजे रवाना होगी। बुधवार की सुबह 5 बजे ट्रेन रांची जंक्शन पहुंच जाएगी। ट्रेनों में एसएलआरडी के दो कोच रहेंगे। सेकंड क्लास स्लीपर के 16 कोच, एसी-3 टीयर के 3 कोच रहेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article