राँची

झारखंड के हजारीबाग में NTPC के DGM कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या, कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट में थे तैनात

Hazaribagh NTPC DGM Murder: झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाईक सवाल हमलावरों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को उस समय गोली मार दी, जब वो ऑफिस जाने के लिए निकले थे।

Image

हजारीबाग में NTPC के DGM की हत्या

Hazaribagh NTPC DGM Murder: झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या कर दी गई है। कुमार गौरव की हत्या दिन दहाड़े तब कर दी गई, जब वो ऑफिस जाने के लिए निकले थे। एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव एनटीपीसी के महत्वपूर्ण विभाग कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट में तैनात थे। उनकी हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है, हालांकि हमलावर का फिलहाल कोई पता नहीं है।

डीजीएम कुमार गौरव की हत्या कर हमलावर फरार

मिली जानकारी के अनुसार घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। हमले के बारे में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी कार्यालय में कार्यरत थे और शनिवार सुबह काम पर जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

खौफ के साये में एनटीपीसी के अधिकारी

घटनास्थल हजारीबाग और बड़कागांव के बीच है। एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों में भय व्याप्त है। हजारीबाग के बड़कागांव और केरेडारी इलाकों में एनटीपीसी की कई परियोजनाएं चल रही हैं, जहां अधिकारियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!