राँची

Ranchi Best Food to Eat: बांस की सब्जी खानी हो तो जरूर जाएं रांची, स्वाद ऐसा कि बाकी सब्जी का टेस्ट भूल जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 06:30 PM IST

Ranchi Best Food Center to Visit: झरनों का शहर कहा जाने वाला रांची खाने-पीने की चीजों को लेकर भी काफी फेमस है। रांची के कुछ व्यंजन देशभर में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में आप रांची जाने की सोच रहे हैं या रांची पहुंच चुके हैं तो इन व्यंजनों का लुत्फ जरूर उठाएं।

Image

रांची का फेमस व्यंजन धुस्का का स्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं लोग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बांस के नए अंकुरित पौधे से बनता है बम्बू शूट्स
  • किण्वित चावल और उड़द दाल के घोल से बनने वाला धुस्का भी होता है काफी स्वादिष्ट
  • हंडिया का भी उठा सकते हैं लुत्फ

Ranchi Best Food: राजधानी रांची प्राकृतिक संपदा और धरोहरों से भरा-पूरा है। इसके अलावा यह शहर खाने-पीने के मामले में भी काफी समृद्ध है। यहां का बम्बू शूट्स काफी लोकप्रिय है। यह बांस के नए अंकुरित पौधे से बनाया जाता है। इसे बांस की सब्जी कहते हैं। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसी तरह धुस्का व्यंजन भी काफी फेमस है। किण्वित चावल और उड़द दाल के घोल से धुस्का बनाया जाता है। इसे तेल में डीप फ्राई करके खाया जाता है। आमतौर पर लोग इसे आलू और चने की सब्जी के साथ खाते हैं।

यहां खाने का एक व्यंजन हंडिया है। यह राइस बियर होता है। यहां के लोग इसे चावल से बनाते हैं। 20 से 25 जड़ी-बूटियों का संयोजन होता है, जिसे रानू टैबलेट कहते हैं। इसके अतिरिक्त यहां रुगरा मशरूम की सब्जी काफी लोगों की पसंदीदा होती है। रुगरा दुर्लभ मशरूम है। यह मानसून की शुरुआत में पाया जाता है। इसकी खेती नहीं की जाती, बल्कि यह प्राकृतिक रूप से उगता है।

मिर्ची के सालन का जरूर लें स्वाद

रांची में मूंगफली, तिल और लंबी हरी मिर्चा के साथ मसालेदार करी बेस मिर्ची का सालन बनाया जाता है। इसे बिरयानी या पुलाव को और ज्यादा लजीज बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शहर में ठंड के मौसम में तिल की बर्फी भी खूब खाई जाती है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। तिल की बर्फी तिल, गुड़, मक्खन और मेवे से बनाया जाता है। मिठाई में मीठा खाजा भी बहुत फेमस है। इसे मैदे और घी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। दोनों के मिश्रण को तेल में फ्राई किया जाता है। इसे बाद में चीनी की चासनी में डाल दिया जाता है।

इन व्यंजनों का भी उठा सकते हैं लुत्फ

रांची में एग और वेज रोल भी काफी फेमस है। इसके अलावा लिट्टी-चोखा, चाट का भी स्वाद ले सकते हैं। चाट में यहां आलू चाट, दही भल्ले और भेल पूरी लोग खूब मन से खाते हैं। स्ट्रीट फूड में गोलगप्पे और मोमोज फेमस है। यहां गोलगप्पे में आपको पूरियों में मटर, आलू,चने, प्याज और चटपटा पानी मिलेगा। हालांकि इन सभी व्यंजनों को युवा-युवती ज्यादा खाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article