राँची

Ranchi News: रांची में और बढ़ेगी ठंड, कोहरे से ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला मार्ग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 02:07 PM IST

Ranchi Weather Update: रांची में इस साल काफी अधिक ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम घना कोहरा छा रहा है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वाहनों एवं ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। पिछले एक हफ्ते से ज्यादातर ट्रेनें देर से परिचालित हो रहीं हैं। फ्लाइट का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को कई ट्रेनें विलंब से चल रहीं हैं।

Image

रांची स्टेशन, कोहरे के कारण जहां ट्रेनें देर से आ रहीं और रवाना हो रहीं

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 जिलों में जारी है कोहरे को लेकर अलर्ट
  • रांची आने एवं जाने वाली ट्रेनें 6:30 घंटे तक देर से चल रही
  • रांची में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हवा

Ranchi Train News: रांची समेत झारखंड के कई जिले कोहरे की चपेट में हैं। विजिबिलिटी 40 मीटर तक रह गई है। ऐसे में वाहनों, ट्रेनों और फ्लाइट्स को परिचालित करना मुश्किल हो रहा है। कोहरे की वजह से रांची से नई दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12877 तीन घंटे देर से चल रही है। जम्मूतवी एक्सप्रेस 18309 साढ़े छह घंटे देर से चल रही है। आनंद विहार से रांची आने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 12818 तीन घंटे देर से चल रही है।

रांची से जाने एवं आने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें आधा घंटे से साढ़े छह घंटे तक देर से चल रहीं हैं। सोमवार को भी कई ट्रेनों का देर से परिचालन हुआ। वहीं, सोमवार को रांची एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। फ्लाइट रात 8:05 बजे उड़ान भरने वाली थी। सुबह में दो फ्लाइट डायवर्ट कर चलाई गई है।

9 जनवरी तक रद्द रहेंगी चार ट्रेनें

चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बिरराजपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। ऐसे में हटिया-टाटा मेमू स्पेशल ट्रेन आठ जनवरी तक रद्द रहेगी। टाटा नगर-हटिया मेमू स्पेशल ट्रेन 4 से 9 जनवरी तक, टाटा-बरकाकाना-टाटा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन और टाटा-हटिया-टाटा 4 से 9 जनवरी तक नहीं चलेगी। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग के काम को लेकर 4 जनवरी को रांची-कामाख्या एक्सप्रेस बदले मार्ग पर चलाई जाएगी। ट्रेन अलूआबाड़ी-बागडोगरा-सिलीगुड़ी जंक्शन के रास्ते चलेगी।

6 जनवरी से साफ होगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि, अभी और ठंड बढ़ेगी। 2 से 3 डिग्री तापमान गिरने के आसार हैं। 6 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है। मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है। अभी 10 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा बह रही है। बुधवार को ऐसा ही मौसम रहेगा। शु्क्रवार को तापमान में गिरावट होगी। इस दिन 7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहेगा। रविवार से फिर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को सूबे में सबसे ठंडा शहर लोहरदगा रह सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।

कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को रांची में विजिबिलिटी 40 मीटर तक थी। सूबे की कुछ जगहों पर 10 मीटर विजिबिलिटी रही। 10 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article