राँची

Ranchi को सताएगी शीत लहर, सामान्य से कम रहेगा तापमान; अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 03:20 PM IST

Ranchi Weather Alert: राजधानी में इस महीने कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि जिले के अधिकांश हिस्से में तापमान में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान पर भी असर पड़ेगा। आम लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

Image

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रात का तापमान सामान्य से रहेगा कम
  • रांची में 3-6 डिग्री सामान्य से कम रह सकता है तापमान
  • झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, बंगाल में भी यही रहेगी स्थिति

Ranchi Weather Forecast: रांची समेत कई राज्यों में इस महीने रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि झारखंड के रांची समेत कई शहरों और बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, ओडिशा आदि में रात के तापमान में बदलाव आएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, रांची जिले में तापमान सामान्य से तीन डिग्री से लेकर छह डिग्री तक कम रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है। यह भी संभावना है कि जनवरी से लेकर मार्च तक सामान्य से कम बारिश भी हो सकती है, इसका अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में इतने बदलाव को देखते हुए लोगों को खुद के बचाव को लेकर सजग रहने की जरूरत है।

कई शहरों में गिर रहा तापमान

रांची समेत कई शहरों में पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई है। नए साल पर शीतलहर चलने की आशंका है। कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुमान कांके का तापमान 3.3 डिग्री गिरा है। इतना ही नहीं यहां का तापमान जीरो डिग्री तक जाने की आशंका है। रांची में रविवार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, फिलहाल जिले में धुंध और कोहरा छाया रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी।

अगले 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान

2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा की गति 5 किमी प्रति घंटे रहेगी। 3 जनवरी को न्यूनतम 10 और अधिकतम 23 डिग्री तापमान रहेगा। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 4 जनवरी को न्यूनतम 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री तापमान रहेगा। 5 जनवरी को न्यूनतम 10 और 23 डिग्री तापमान रह सकता है। 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री तापमान रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहेगा, जबकि हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!